Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़

धमतरी: दुगली थाना इलाके में भारतमाला सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को निजी वाहनों की मदद से धमतरी लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों ने आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा समय पर नहीं मिलने का आरोप लगाया है.

कार और मेटाडोर की टक्कर

दुगली थाना पुलिस के मुताबिक कांकेर के सेमलगांव से जातरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, कुछ लोग अपने गांव लौट रहे थे. उनकी गाड़ी जैसे ही भारतमाला रोड पर चिंवरी सांकरा के करीब पहुंची, उसी वक्त कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी मेटाडोर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई . हादसे में कार में सवार 25 साल के फलेंद्र मंडावी की मौत हो गई. हादसे के वक्त कार में कुल 7 लोग सवार थे. घटना में छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है. स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि हादसे की खबर तत्काल 108 को दी गई. इसके बाद भी समय पर वाहन नहीं पहुंचा. जिसके बाद निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

हादसे में 1 की मौत, छह की हालत गंभीर

घायलों में से 3 लोगों को श्री राम अस्पताल तथा 3 को जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही दुगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर खड़े मेटाडोर वाहन के कारण हादसा हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry