दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है. इसमें देवेंद्र और अमित भी शामिल हैं. देवेंद्र वो शख्स है जो आई20 कार का मालिक रह चुका है. देवेंद्र ओखला का रहने वाला है और डेढ़ साल पहले उसने आई20 खरीदी थी. वही आई20 कार जिसमें ब्लास्ट हुआ था और उसमें डॉक्टर उमर सवार था. वहीं, अमित कार डीलर है. पुलिस ने बुधवार को उसे हिरासत में लिया था.
दरअसल, पुलिस आई20 कार की पूरी डिटेल खंगाल रही है. पुलिस ये जानना चाह रही है कि वो कार किसके जरिए अमित के पास आई थी. वहीं, उमर कार डीलर के संपर्क में किसके जरिए आया था.
