DC vs PBKS: करुण नायर के कैच छोड़ने पर अश्विन का बड़ा खुलासा, बताया क्यों दिल्ली कैपिटल्स की है असली गलती!

खेल

IPL 2026 में 25 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में कुल 8 कैच ड्रॉप हुए, जिसमें से 2 कैच अकेले करुण नायर ने छोड़े. जाहिर सी बात है ऐसे में करुण नायर की फील्डिंग पर सवाल उठने लाजमी थे. ऐसा हुआ भी मगर भारत के पूर्व क्रिकेटर आर. अश्विन की सोच करुण नायर के कैच ड्रॉप मसले पर बिल्कुल अलग रही. उन्होंने कहा कि करुण नायर को दोष मत दो. अश्विन की बातों से पता चला कि उनके कैच छोड़ने के पीछे असली गलती दिल्ली कैपिटल्स की है.

केएल राहुल की जगह फील्डिंग करने आए करुण नायर

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में करुण नायर का नाम उन खिलाड़ियों में नहीं था जो मैच खेल रही थीं. उन्हें दिल्ली की इनिंग खत्म होने के बाद केएल राहुल की जगह फील्डिंग के लिए उतारा गया था. पंजाब किंग्स के खिलाफ 152 रन की पारी खेलने के बाद केएल राहुल डिहाइड्रेटेड हो गए थे, जिसके बाद वो फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे. उनकी जगह करुण नायर फील्ड पर उतरे. केएल राहुल के फील्डिंग नहीं करने के चलते एक और चीज ये हुई कि ट्रिस्टन स्टब्स को विकेटकीपिंग की कमान संभालनी पड़ी.

DC vs PBKS मैच में करुण नायर ने टपकाए 2 कैच

अब हुआ ये कि केएल राहुल की जगह फील्डिंग करने उतरे करुण नायर ने श्रेयस अय्यर के 2 कैच टपका दिए. उन्होंने पहले 14.6 ओवर में उनका कैच छोड़ा फिर 15.2 ओवर में छोड़ा. इन दो कैच ड्रॉप का फायदा उठाते हुए श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों पर 71 रन की नाबाद पारी खेल दी और अपनी टीम को मैच जिताकर ही दम लिया. श्रेयस अय्यर का कैच छोड़ने को लेकर करुण नायर पर उंगलियां उठने लगी. ऐसे में अश्विन ने ये बड़े अच्छे से बताया है कि क्यों करुण नायर को दोष ना देकर दिल्ली कैपिटल्स को उसका जिम्मेदार ठहराया जाए.

गलती करुण नायर की नहीं, दिल्ली कैपिटल्स की है- अश्विन

अश्विन ने सीनियर खेल पत्रकार विमल कुमार से बातचीत में बताया कि करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. उनके मुताबिक जो खिलाड़ी मैच में नहीं खेलने वाले होते हैं, उन्हें एक दिन पहले ही उसकीजानकारी दे दी जाती है. फिर उनका रूटीन ऐसा होता है कि वो मैच के लिए तैयार नहीं रहते. करुण नायर के साथ भी वही हुआ. ऐसे में कैच ड्रॉप हो सकता है. अश्विन ने दावे से कहा कि उन्होंने करुण को कई बार फील्डिंग करते देखा है. वो एक कमाल का फील्डर है.

अश्विन ने आगे कहा कि एक केएल राहुल के मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं उतरने से ट्रिस्टन स्टब्स ने कीपिंग की, जो लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ के अच्छे फील्डर हैं. ऐसे में उनका सवाल है कि आपको अगर सब्सिट्यूट ही रखना था तो अभिषेक पोरेल का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? वो भी कीपर हैं. अभिषेक पोरेल कीपिंग करते तो स्टब्स अपनी जगह पर फील्डिंग करते . अश्विन ने कहा कि कीपर को अगर डिहाइड्रेशन हो जाता है तो टीम को उसका वैकल्पिक कीपर अलाउड होता है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry