Controversy के बीच Kulhad Pizza Couple ने दुखी होकर उठाया ये कदम

पंजाब

जालंधर : जालंधर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से इन्हें लेकर छिड़े विवाद ने हलचल मचा दी है। आपको बता दें कि बाबा बुड्ढा ग्रुप के निहंग सिंहों द्वारा कुल्हड़ पिज्जा कपल की दुकान के बाहर हंगामा किया गया था। इसके बाद अब सहज अरोड़ा (Sehaj Arora) और गुरप्रीत कौर ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) में याचिका दायर की है।

आपको बता दें कि निहंग सिंहों ने कुल्हड़ पिज्जा कपल (Kulhad Pizza Couple) की दुकान के बाहर हंगामा किया था। उन्होंने कहा था कि सहज अरोड़ा को अगर वीडियो बनानी है तो पगड़ी के बिना बनाए क्योंकि उसकी इस हरकत से सिख कौम का अपमान हो रहा है। वहीं इसके बाद सहज अरोड़ा (Sehaj Arora) एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अकाल तख्त साहिब जाएंगे और जत्थेदार साहिब को एक मांग पत्र सौंप कर पूछेंगे कि उन्हें पगड़ी पहनने की इजाजत है या नहीं। वहीं इसके बाद निहंग सिंह मान ने कहा था कि अगर पुलिस 18 अक्टूबर तक मामले में कार्रवाई नहीं करती है तो वह उस कपल का रेस्टोरेंट बंद कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *