पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। पंजाब के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वहीं गत रात से पंजाब में कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। इसी बीच मौसम विभाह द्वारा आज यानि 15 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कई इलाकों में आज गरज-चमक के साथ बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है। पंजाब में 20 मार्च तक मौसम ऐसा रहने की ही संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, गुरदासपुर, पठानकोट, बरनाला, संगरूर और कपूरथला में आज ओले गिरने के साथ-साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके साथ ही अन्य कई जिलों में तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 17 मार्च से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। विभाग का कहना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण पारा 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे मौसम में ठंडक महसूस होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
