घुसपैठियों पर CM योगी सख्त! रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से सतर्क रहने को कहा, पहचान पत्र देखकर ही दें नौकरी, सुरक्षा को लेकर चिंता

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में आ गए हैं. रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जहां उन्होंने डिटेंशन सेंटर से लेकर पुलिस को कई निर्देश दिए हैं, वहीं सीएम ने प्रदेश की जनता से भी सतर्क रहने की अपील की है.

योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर एक पत्र जारी करते हुए जनता से कहा, “मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई शुरू की गई है.”

प्रदेश की सुरक्षा सबकी जिम्मेदारी- सीएम योगी

योगी आदित्यनाथ ने जनता से अपील करते हुए लिखा, “मैं प्रदेश की जागरूक जनता से अपील करता हूं कि सतर्क रहे और घरेलू अथवा व्यावसायिक कामों में किसी भी व्यक्ति को नौकरी पर रखते समय उसकी पहचान अवश्य सुनिश्चित करे. प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है.

योगी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. सीएम योगी ने 17 नगर निकायों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र में नगर निकायों के काम-धंधों में लगे रोहिंग्या घुसपैठियों की सूची तैयार करें.

यह लिस्ट संबंधित जिलों के कमिश्नर और पुलिस महानिरीक्षक को सौंपी जाएगी. साथ ही, पहले चरण में इन अधिकारियों को डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) बनाने का भी आदेश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर मंडल में ऐसे डिटेंशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए हैं. इन आदेशों के बाद प्रशासनिक तंत्र तत्काल कार्रवाई में जुट गया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry