दंतेवाड़ा: नए साल 2026 के दूसरे दिन CM साय दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने सबसे पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया. इसके बाद मुख्यमंत्री बस्तर पंडुम कार्यक्रम में शामिल हुए हैं. यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उनका स्वागत किया.
जनता से संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर पंडुम में आम लोगों से बात की. जनता से संवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता ने सीएम से सीधे संवाद किया. जनता ने योजनाओं का फीडबैक और परेशानियां भी बताई.
नई सौगात की उम्मीद: आगे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री दंतेवाड़ा के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं. खासतौर पर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना से जुड़े कार्य को लेकर वे कुछ ऐलान कर सकते हैं.
नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा: साल 2026 में बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान तेज गति से चल रहा है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अपने प्रवास के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों की भी समीक्षा करेंगे. वे जिले में तैनात पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे और जमीनी हालात की जानकारी लेंगे. माना जा रहा है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा होगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
