CM Nayab Saini on LPG Shortage: हरियाणा में नहीं होगी गैस की कमी, सीएम सैनी ने कहा— ‘हमारे पास है पर्याप्त स्टॉक’; अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

हरियाणा

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फैल रही अफवाहों की स्थिति पर चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर कुंडरू, महानिदेशक अंशज सिंह तथा ऑयल कम्पनियों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक दौरान ऑयल कम्पनियों के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पैट्रोल, डीजल एवं घरेलू एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा ऑयल कम्पनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गैस की आपूर्ति निरंतर प्राप्त हो रही है। हालांकि कमर्शियल गैस सिलैंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। कमर्शियल सिलैंडर प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दिए जा रहे हैं।

सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित आपूर्ति किया गया है कि घरेलू गैस सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति तथा पूर्ती नियंत्रकों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार ने आमजन से अपील की कि एल.पी.जी. गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट एवं भंडारण से बचें क्योंकि राज्य में आवश्यक पैट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है व आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry