CM मोहन ने अमन सहरावत को कुश्ती में मेडल जीतने पर दी बधाई, बोले- हम सब देशवासियों को आप पर गर्व है

मध्य प्रदेश

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पेरिस ओलंपिक में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर कुश्ती खिलाड़ी अमन सहरावत को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। डॉ यादव ने एक्स पर देर रात पोस्ट किया,‘‘कुश्ती में भी लहराया तिरंगा। ओलंपिक गेम्स 2024 में अपने अद्वितीय खेल का प्रदर्शन करने वाले अमन सहरावत जी को कुश्ती के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल इवेंट में कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप निरंतर अथक परिश्रम और असाधारण खेल कौशल से राष्ट्र को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित करते रहिए, हम सभी देशवासियों को आप पर गर्व है।

बता दें कि बीते रोज हॉकी में पदक जीतने पर सीएम मोहन यादव ने टीम इंडिया को बधाई दी थी। साथ ही हॉकी टीम के मध्य प्रदेश के खिलाड़ी विवेक सागर से फोन पर बात करके बधाई दी थी और सरकार की तरफ से विवेक सागर के लिए 1 करोड़ रुपए का ऐलान भी किया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry