CM मान ने सभी मंत्रियों को बुलाया चंडीगढ़! होने जा रही बड़ी घोषणा

पंजाब

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज सभी कैबिनेट मंत्रियों को बैठक के लिए चंडीगढ़ तलब किया है। यह कैबिनेट मीटिंग आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री की चंडीगढ़ स्थित सरकारी निवास पर होगी।

हालांकि आधिकारिक तौर पर बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कई अहम मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। इस बैठक के बाद ‘नशों के खिलाफ युद्ध’ अभियान को लेकर कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है। पंजाब सरकार ने हाल ही में नशा विरोधी अभियान को तेज किया है और इसके तहत और भी सख्त कदम उठाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry