फिरोजपुर: सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस ने ए.एस.आई. राजेश कुमार के नेतृत्व में चोरियां और लूटपाट करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के 14 मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा स्कूटर और एक आईफोन 12 प्रो बरामद किया है ।
यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी. फिरोजपुर सौम्या मिश्रा ने बताया कि चोर, लुटेरे, स्नैचरों और नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए एस.पी. इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार, डीएसपी इन्वेस्टिगेशन वरिंदर सिंह खोसा और सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया है और एस.पी. रणधीर कुमार के दिशा निर्देशों अनुसार जब ए.एस.आई. राजेश कुमार अगस्त के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस गत प्रात : गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए फरीदकोट रोड के पास पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि धर्मप्रीत सिंह उर्फ धम्मी पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव खानपुर और एक उसका जूविनाइल साथी चोरियां करते हैं और आते जाते राहगीरो से स्नैचिंग करते हुए मोबाइल फोन आदि छीनते हैं ,वह दाना मंडी फिरोजपुर के गेट नंबर 3 के पास खड़े किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं ।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
