बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोमवार शाम को राज्यपाल रमेन डेका को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. एडवोकेट जनरल के अचानक इस्तीफे से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है.
एडवोकेट जनरल का अचानक इस्तीफा: एडवोकेट जनरल एन भारत ने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है.

सीएम साय और कैबिनेट का जताया आभार: राज्यपाल को भेजे गए अपने त्यागपत्र में भारत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा में सहयोग देने के लिए प्रशासनिक टीम का आभार जताया. भारत ने कहा “मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिला.”
साल 2024 में बनाए गए थे महाधिवक्ता: छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद जनवरी साल 2024 में एन भारत को महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. एन भारत अनुभवी और वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों में से एक हैं. उन्होंने कई अहम मामलों में राज्य का पक्ष रखा हैं. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने 2014 से 2018 तक रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया था.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
