चंडीगढ़: चंडीगढ़ में रात का तापमान छह डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। मंगलवार बुधवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात भी रही। वहीं, ठंड से शहर में एक मौत भी हुई है। पलसोरा निवासी 26 वर्षीय गुड्डू मंगलवार की रात को नर्सरी में बने शैड में ही सो गया। सुबह लोगों ने देखा तो मौत हो चुकी थी।
सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जी. एम. सी.एच.-32 की मोर्चरी में रखवाया। अभी पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। गुड्डू शराब का आदि था और नर्सरी में रहता था। बीती रात नशे में नर्सरी में ही सो गया। बुधवार सुबह नहीं उठा तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिना गर्म कपड़े ठंड में लेटा था और शरीर पूरा अकड़ा हुआ था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
