जालंधरः 21 दिसंबर को पंजाब में नगर निगम चुनाव होने जा रहे है। इसी बीच सियासी पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। वहीं बगावती सुर भी उठने शुरू गए है। ताजा जानकारी जालंधर वैस्ट हलके से सामने आ रही है, जो चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने वेस्ट वार्ड नंबर 47 से अमनदीप सिंह बिरी की पत्नी मनमीत कौर को भाजपा से टिकट दिलवाई थी, जिसका लिस्ट में नाम भी आ गया था। लेकिन रात को कांग्रेस की सूची मे भी मनमीत कौर का नाम आ गया तो पता चला कि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई। वहीं इस खबर से हर तरफ माहौल गर्मा गया तो आनन-फानन में भाजपा ने मौजूदा पार्षद दल्ल परिवार से उनकी बहू को टिकट दी है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%