चंडीगढ़: 20 जुलाई के बाद फिर मानसून में थोड़ी मजबूती देखने को मिल सकती है। कुछ दिनों से बादल आ रहे हैं, लेकिन हल्की बारिश ही दर्ज हो रही है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पॉल का कहना है कि 20 जुलाई के बाद मानसून की गतिविधि एक बार फिर तेज होंगी।
इस बीच भारी बारिश के भी आसार बने हुए हैं। अभी तक मानसून जिस गति से बरस रहा है. वह सामान्य है। तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद कम है। बारिश के बाद हल्की कमी जरूर दर्ज ही सकती है। शुक्रवार को भी शहर में सुबह से बारिश जारी रही, लेकिन 12 बजे के बाद मौसम साफ हुआ। अधिकतम तापमान की बात करें तो 31.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 27.4 दिग्री रिकार्ड किया गया। 24 घंटे में शहर में 1.6 एम. एम. बारिश हो चुकी है। पहली जून से अब तक 369.5 एम.एम, दर्ज हुई है।
ऐसा रहेगा तापमान
शनिवार को हल्के बादल छाए रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है।
रविवार को भी को हल्के बादल छाए रहने के आसार है। अधिकतम तापमान 38 और व्यूक्तम 23 डिग्री रह सकता है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
