CG Crime: छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हदें पार! युवक को निर्वस्त्र कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एनटीपीसी कावेरी विहार कालोनी में एक युवक को सरेआम निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है।

बाइक विवाद बना हमले की वजह

जानकारी के अनुसार, घटना 27 मार्च की है। पीड़ित अमरदास, जो कावेरी विहार स्थित सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, उसका परिचय बिलासपुर के रतनपुर निवासी सरोज कुमार से था। बताया जा रहा है कि अमरदास कुछ समय पहले सरोज की बाइक लेकर गया था, लेकिन उसने गाड़ी वापस नहीं की और न ही वह संपर्क में आ रहा था। इसी बात से आक्रोशित होकर सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ कोरबा पहुँचा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry