ग्वालियर। नगर निगम के उपनेता सत्तापक्ष और वार्ड 53 के पार्षद योगेंद्र यादव उर्फ मंगल भैया पर ठेकेदार से 25 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। सिवीकान कंपनी के ठेकेदार साहिल खान ने निगमायुक्त संघ प्रिय को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड में नाला निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उनसे कमीशन की मांग की गई। विरोध करने पर उन्हें व उनके पिता को धमकाया गया। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
साइट पर पहुंचते ही धमकी का आरोप
ठेकेदार साहिल खान का कहना है कि वे अपने पिता के साथ वार्ड 53 में प्रस्तावित नाला निर्माण की साइट देखने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्षद योगेंद्र यादव और उनके समर्थक वहां पहुंचे और कथित रूप से काम शुरू करने से पहले 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की। मना करने पर ठेकेदार और उनके पिता को धमकाया गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
