कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी कार्यालय से एक अभियान की शुरुआत की थी. इसका नाम भाजपा सदस्यता अभियान है. इसमें सबसे पहले सदस्य खुद पीएम मोदी बने. इसके बाद लगातार पार्टी के सदस्य इस अभियान से जुड़ते जा रहे हैं. बीजेपी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका सदस्य बनाने की कोशिश कर रही है. इसी बीच बीजेपी के नेता विनोद तावड़े ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अभियान को लेकर एक पोस्ट किया है. उन्होंने एक्स पर भाजपा सदस्यता अभियान की सफलता के बारे में लिखा.
उन्होंने बताया कि “भाजपा सदस्यता अभियान ने इतिहास रच दिया है. इस अभियान के तहत तीन दिनों में ही सदस्यों की संख्या 1 करोड़ से अधिक हो गई. उन्होंने लिखा कि 2 सितंबर को शुरू हुए संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 में मात्र 3 दिनों में 1 करोड़ से अधिक सदस्य जुड़े हैं. जो अपने आप में एक कीर्तिमान है. इस अभियान को लेकर देशवासियों और कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है. निश्चित रूप से आने वाले दिनों में सदस्यों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने वाली है”. आगे उन्होंने इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की और इसके लिए एक नंबर भी जारी किया है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
