BJP नेता ग्रेवाल ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का किया धन्यवाद, जानें पूरा मामला

पंजाब

लुधियाना: भाजपा के राष्ट्रीय किसान नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने किसान  नेता जगजीत सिंह  डल्लेवाल  की जान बचाने पर उठाए गए कदम को लेकर श्री अकाल तख्त  साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघवीर सिंह  का तह दिल से धन्यावाद  किया। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार सिंह  साहिब ज्ञानी रघुवीर सिंह  जी द्वारा ज्ञानी सुल्तान सिंह जी  को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की भूख  हड़ताल खुलवाने के लिए  खनौरी बार्डर पर  भेजा गया  था, जिसका वह आभार व्यक्त करते है।

भाजपा नेता  ग्रेवाल ने कहा, “बेशक, मैं भाजपा का पदाधिकारी हूं और सबसे पहले मैं एक सिख हूं।” उन्होंने कहा कि मैंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघवीर सिंह जी से भी अपील की थी कि वे एक गुरसिख की जान बचाने के लिए डल्लेवाल साहिब की  सिख रीति-रिवाज के अनुसार भूख हड़ताल खत्म करवाएं। ग्रेवाल ने कहा कि मैं जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब रघवीर सिंह जी से अनुरोध करता हूं कि वे व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करें और सिख शिष्टाचार के अनुसार किसान नेता जत्थेदार जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाएं और उनकी भूख हड़ताल समाप्त कराएं ताकि पंथ का कल्याण सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि इससे भी बड़ी बात यह है कि मैं श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार से प्रार्थना करता हूं कि भविष्य में कोई भी सिख नेता इस तरह आमरण अनशन करने का फैसला न करे तथा समूचे सिख समुदाय पर ऐसा करने पर स्थाई प्रतिबंध लगाया जाए। ग्रेवाल ने कहा कि मैंने सच की खातिर और एक गुरसिख को बचाने के लिए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के मामले में अपनी पार्टी भाजपा के भीतर अपना विरोध दर्ज कराया है। लेकिन मुझे खुशी है कि गुरू साहिब जी के आशीर्वाद से मेरे प्रयास सफल हुए हैं और मैं आखिरी सांस तक श्री अकाल तख्त साहिब जी के जत्थेदार साहिब जी और श्री अकाल तख्त साहिब जी का ऋणी रहूंगा। ग्रेवाल ने कहा कि मेरे इस निर्णय को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी किसानों से मिलने के लिए सचिव स्तर की बैठक तय की है। पंजाब भाजपा की ओर से मैं माननीय प्रधानमंत्री जी का ऋणी हूं और उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry