चंडीगढ़: पंजाब में धान की लिफ्टिंग को लेकर सियासत छिड़ गई है। इसे देखते हुए आम आदमी पार्टी आज केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और तरनप्रीत सिंह सौंध द्वारा किया गया। जब आप कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए।
जब फिर भी कार्यकर्ता नहीं रुके तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछारे कर दी। इसके बाद हरभजन सिंह ई. टी.ओ. और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%