भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को घेर लिया। कुछ देर के लिए एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया और लोगों को आतंकवादी हमले की आशंका होने लगी।
हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह आतंकवाद निरोधक मॉकड्रिल थी, जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की तैयारियों को परखना था। इस संयुक्त अभ्यास में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG), सीआईएसएफ, पुलिस, एटीएस, फायर सर्विस और मेडिकल टीमों ने भाग लिया।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%