हरियाणा में मौसम एकदम ठंडा हो गया है। दो दिन बाद यानि 1 दिसंबर से धुंध और ठंड दोनों बढ़ सकते हैं। वहीं आज और कल बादल छाए रहेंगे और 1 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से नमी बढ़ सकती है। इससे धुंध बढ़ेगी और शीतलहर चलेगी। प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
हरियाणा में सुबह-शाम ठंड का असर जारी है। हालांकि 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में कल की तुलना में 1.1°C की वृद्धि हुई है। दक्षिण हरियाणा के जिलों में दो दिन तक गहरे कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में धुंध का असर
मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में धुंध का असर सबसे ज्यादा रहेगा, उनमें रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखीदादरी, झज्जर और रोहतक शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान हरियाणा में मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश में मौसम 3 दिसंबर तक खुश्क रहने की संभावना है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
