Jalandhar में CM के आने से पहले आतिशी के खिलाफ Protest, जम कर हुई नारेबाजी

पंजाब

जालंधर: दिल्ली की विधानसभा में सिख गुरुओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी के खिलाफ पंजाब और दिल्ली में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। आज जालंधर में भी इस मामले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। शहर के श्री राम चौक के पास बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के नेतृत्व में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और आतिशी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि आज जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान का दौरा है और उनके आने से पहले यह विरोध प्रदर्शन हो रहा था। प्रदर्शनकारियों ने सिख गुरुओं के अपमान पर गहरा रोष व्यक्त किया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry