दुर्ग : दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक भड़काऊ वीडियो को लेकर छावनी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. छत्तीसगढ़ बजरंग दल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में आरोपी ने कथित रूप से हिंसक बातें कही थी.यही नहीं आरोपी ने पुराने मारपीट के वीडियो को एडिट कर उसमें जोड़ा था, जिससे सामाजिक तनाव फैलने की आशंका थी.
सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का था खतरा
पुलिस में दर्ज की गई शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि वीडियो में भगवा आतंकवाद जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा था.मामले की गंभीरता को देखते हुए छावनी थाना पुलिस ने तुरंत वीडियो की जांच शुरू की. तकनीकी जांच और सत्यापन के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई.
वायरल वीडियो की जांच के दौरान उसमें आपत्तिजनक शब्दों और हिंसक भाषा का उपयोग पाया गया. समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है, इसलिए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया – सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई नगर सीएसपी
सीएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
