सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला

हरियाणा

हरियाणा में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है, जिसके चलते कई स्थानों पर शीतलहर जैसे हालात बन गए हैं। वहीं आज से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे धीमी गति से वाहन चलाएं और घने कोहरे के समय यात्रा से बचें। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड से बचाव के लिए उचित उपाय करने की अपील की है। वीरवार को सोनीपत स्थित कनाल रेस्ट हाउस राज्य का सबसे ठंडा केंद्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत में सुबह और शाम के समय विजिबिलिटी में भारी कमी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा राज्य के उत्तरी और पश्चिमी जिले चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बने रहने की संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry