नंगल से एक बुरी खबर सामने आई है। जहां गुरुवार की सुबह बी. बी. एम. बी. (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) की एक महिला कर्मचारी ने श्री आनंदपुर साहिब हाइडल नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि इस महिला ने आज सुबह आनंदपुर साहिब हाइडल चैनल नहर के पुल पर अपनी एक्टिवा खड़ी की और नहर में छलांग लगा दी। हालांकि, स्थानीय लोगों की मदद से महिला का शव पानी में तैरता हुआ कुछ ही दूरी पर बरामद कर लिया गया। उक्त महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टिवा और महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतका हेम लता पत्नी संदीप कुमार BBMB की कर्मचारी है और मैकेनिकल डिवीजन में क्लर्क के पद पर कार्यरत थी। उसके पति की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद महिला को उसके पति की नौकरी मिल गई। बताया जा रहा है कि महिला की एक 12 साल की बेटी भी है। श्री आनंदपुर साहिब हेडल नहर से थोड़ी ही दूरी पर एक महिला का शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। पुलिस शव को परिजनों को सौंप देगी। हालांकि, किन कारणों के कारण महिला ने यह कदम क्यों उठाया यह पता नहीं चल पाया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
