Attention please! सोच समझकर निकले सफर पर, पंजाब में लगातार दूसरे दिन भी बसें बंद

पंजाब

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप बसों में सफर करने का प्लान बना रहें है तो सावधान क्योंकि पंजाब में बसों की हड़ताल आज दूसरे दिन भी लगातार जारी है, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में सरकारी बसें बंद हैं। बता दें पंजाब में सरकारी बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों सहित अन्य कर्मचारी 3 दिन तक हड़ताल पर हैं। 6 से 8 जनवरी तक सरकारी बसें नहीं चलाने का ऐलान किया गया था। गौरतलब है कि कल हड़ताल के पहले दिन पंजाब मे करीब 3 हजार से ज्यादा सरकारी पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस बसें बंद रहीं।

बताया जा रहा है कि कल पहले दिन बसों के हड़ताल के कारण सरकार को साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो हुआ है और बसों की हड़ताल का दूसरा दिन है। ये भी जानकारी है कि आज मोहाली में सभी कर्मचारी इकट्ठा होंगे और इसके बाद सभी चंडीगढ़ सीएम आवास की तरफ जाएंगे, जिसको लेकर वहां की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। मोहाली में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब द्वारा सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद दोपहर 12 बजे वह सीएम के आवास की ओर बढ़ेंगे।

सरकारी बसें बंद होने के कारण लोगों को परेशानी हो रहा हैं और वह प्राइवेट बसों के जरिए अपना सफर तय कर रहे हैं। हड़ताल पर गए कर्मचारी उन्हें पक्का करने की मांग कर रहे हैं। पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने पिछले महीने सभी मंत्रियों को मांग पत्र भी सौंपे थे। इसके बावजूद उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं पड़ोसी राज्य हरियाणा और हिमाचल की सरकारें कर्मचारियों को 2 साल बाद परमानेंट कर रही हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *