Bolero tanker collision: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां कल्लूदेवकुंटा गांव के पास गुरुवार सुबह बजरी से लदे एक टैंकर की बोलेरो से टक्कर हो गई. इस हादसे में बोलेरो सवार 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
हादसे के बाद गाड़ी में ही फंसे श्रद्धालु
बोलेरो का पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वाहन के पुर्जे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए. काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही. गाड़ी में ही कुछ लोग बुरी तरह फंस गए. इन्हें राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया. मौके पर भीड़ जुट गई.
घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया
इस हादसे में घायल 13 श्रद्धालुओं को तत्काल एमिगनूर और कुरनूल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है. इस घटना के कारण सड़क़ पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा. मृतकों के परिवार सदमे में हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे की जांच की जाएगी. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन का मलबा हटाया जा रहा है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad