Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- ‘ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकसान’

देश

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. शाह ने पुडुचेरी के कराईकल में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए निशाना साधा है. शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्ष ने रोजाना झूठ बोलने की नई परंपरा को शुरू किया है. झूठ बोलना, जोर-जोर से बोलना और उसे दोहराना, राहुल गांधी की नीति है.

अमित शाह ने कहा कि भारत की जनता विपक्ष की झूठ गढ़ने वाली फैक्ट्री को पहचान चुकी है. शाह ने कहा कि विपक्ष ट्रेड डील और FTA पर झूठ फैला रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने यूरोपियन यूनियन, इंग्लैंड और अमेरिका के साथ ट्रेड डील की है. इस पर राहुल गांधी देश के मछुआरों और किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. झूठ बोलकर भ्रांति फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि आज “मैं इस मंच से राहुल गांधी को जवाब देना चाहता हूं- राहुल, ट्रेड डील और FTA की बारीकियों को ध्यान से देखिए. पीएम मोदी ने देश के किसानों और पशुपालकों को 100% प्रोटेक्शन देने का काम किया है. इस FTA और ट्रेड डील से हमारे किसानों का कोई नुकसान नहीं होने वाला है.”

2029 में मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी एनडीए सरकार

अमित शाह ने कहा कि नुकसान मनमोहन सिंह की सरकार के समय किसानों का हुआ था. कई ऐसे वैश्विक समझौते किए गए, जिनमें किसानों के हितों को बेच दिया गया था. पीएम मोदी ने किसानों, पशुपालन करने वाले बहनों-भाइयों और मछुआरों का शत-प्रतिशत प्रोटेक्शन करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नीति है- झूठ बोलो, जोर से बोलो, सार्वजनिक रूप से बोलो और बार-बार बोलो. मगर राहुल गांधी, इस देश की जनता आपकी झूठ मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्री को पहचान गई है. अमित शाह ने कहा, मैं एक बार फिर से कहता हूं, 2029 में मोदी के नेतृत्व में भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार बनने वाली है, आपकी बारी नहीं आने वाली है.

CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस को घेरा

इससे पहले अमित शाह ने राजग सरकार के नेतृत्व में पुडुचेरी में वस्त्र इकाईयों के पुनरुद्धार और नारियल को बढ़ावा देने समेत विभिन्न पहलों का उल्लेख किया. अमित शाह ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि नारायणसामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के दौरान 15 हजार करोड़ रुपये की विकास निधि हथिया ली गई.

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र शासित प्रदेश में गांधी परिवार के लिए एटीएम चला रहे थे. वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे. उन्होंने कहा कि पहले गांधी परिवार पुडुचेरी के मामलों में दिल्ली से फैसले लेता था. अब एनडीए सरकार में केंद्र शासित प्रदेश अपने निर्णय खुद लेजा है.

पुडुचेरी की एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार किया खत्म

गृह मंत्री शाह ने पुडुचेरी की पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कि एनडीए ने केंद्र शासित प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित की है. पुडुचेरी की एनडीए सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह जनता के सामने डबल इंजन सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर विचार कर रहे हैं. जल्द ही इसे पेश किया जाएगा. शाह ने रैली के दौरान तमिल भाषा में जनसभा को संबोधित नहीं कर पाने पर भी खेद जताया. इस दौरान उन्होंने पुडुचेरी की तारीफ करते हुए कहा कि अरबिंदो ने भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना यहीं देखा था.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry