मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- “देश में नहीं होगी तेल की कमी”, एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

देश

पश्चिम एशिया के हालात पर अंतर मंत्रालयी ब्रीफिंग में कई अहम जानकारियां दी गईं. सरकार की ओर से बताया गया कि पश्चिम एशिया में जारी घटनाओं को देखते हुए भारत सरकार लगातार समन्वित कदम उठा रही है. सभी रिफाइनरी हाई कैपेसिटी पर चल रही हैं. देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. घरेलू एलपीजी उत्पादन बढ़ाया गया है. सभी पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं.

सरकार की ओर से बताया गया कि कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के कारण असर पड़ा है. कुछ जगह अफवाहों के कारण पैनिक बायिंग हुई है. लोगों से अपील है कि घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. घरों और सीएनसी ट्रांसपोर्ट को 100% सप्लाई जारी है. उद्योगों को 80% सप्लाई हो रही है. फर्टिलाइजर प्लांट्स को 7075% सप्लाई हो रही है. अतिरिक्त एलएनजी और आएलएनजी की व्यवस्था की जा रही है.

कंपनियों को पीएनजी कनेक्शन तेजी से देने के निर्देश

ब्रीफिंग में बताया कि सीजीडी कंपनियों को पीएनजी कनेक्शन तेजी से देने के निर्देश गए हैं. मार्च में 3.1 लाख कनेक्शन चालू किए गए हैं. 2.7 लाख नए कनेक्शन दिए गए हैं. नेशनल पीएनजी ड्राइव 2.0 को 30 जून 2026 तक बढ़ाया गया है. स्कूल, हॉस्टल, आंगनवाड़ी, कैंटीन को 5 दिन में पीएनजी कनेक्शन देना तय किया गया है. इसके साथ ही सड़क मंत्रालय ने सीजीडी परियोजनाओं के लिए तेज मंजूरी प्रक्रिया लागू की है.

सरकार की ओर से बताया कि नई नीति (2026) से पाइपलाइन विस्तार आसान होगा. घरेलू एलपीजी की कहीं भी कमी नहीं है. रोजाना औसतन 50 लाख+ सिलेंडर डिलीवर किए जा रहे हैं. डिजिटल बुकिंग बढ़कर 92% है, डीएसी सिस्टम से डिलीवरी में पारदर्शिता है. जहां तक बात कमर्शियल एलपीजी की है तो सप्लाई को धीरे-धीरे बढ़ाकर अब 70% तक (प्री-क्राइसिस स्तर) पहुंचाया गया है.

अब तक 3.2 लाख+ सिलेंडर वितरित किए गए

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, फूड प्रोसेसिंग, कम्युनिटी किचन, इंडस्ट्री (स्टील, टेक्सटाइल आदि) को प्राथमिकता दी जा रही है. 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर की बात करें तो 23 मार्च से अब तक 3.2 लाख+ सिलेंडर वितरित किए गए हैं. एक दिन में 63,000+ का वितरण हो रहा है. केरोसिन-अतिरिक्त 48,000 KL आवंटन, PDS के तहत जरूरत वाले राज्यों में उपलब्ध, प्रति जिले 2 पेट्रोल पंप पर स्टोरेज की है.

सरकार ने बताया कि कालाबाजारी पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है. अब तक 3000+ छापे मारे गए हैं. 500+ सिलेंडर जब्त किए गए हैं. 540+ नोटिस जारी किए गए हैं और 1200+ पेट्रोल पंप और डिस्ट्रीब्यूटर की जांच हुई है. सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे, कोई कंजेशन नहीं है. 18 भारतीय जहाज अभी भी क्षेत्र में, DG Shipping कंट्रोल रूम 24×7 सक्रिय है. अब तक 959 भारतीय सुरक्षित वापस लाए गए. 24 घंटे में 9 की वापसी हुई है. 28 फरवरी से अब तक 5.72 लाख लोग भारत लौटे हैं.

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के पीएम से बात की

फ्लाइट की स्थिति की बात करें तो UAE के लिए 85 फ्लाइट, ओमान-सउदी के लिए नियमित उड़ानें, कतर के लिए सीमित उड़ानें हैं. वहीं, कुवैत और बहरीन का एयरस्पेस बंद है. पीएम ने नीदरलैंड के पीएम से बात की है. सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, जल प्रोजेक्ट पर चर्चा हुई है. दोनों देशों ने शांति बहाली पर जोर दिया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry