Ambala Crime Mystery: जलती चिता के पास पहुँची पुलिस! श्मशान घाट में रुकवाया महिला का अंतिम संस्कार; वजह उड़ा देगी होश।

हरियाणा

अंबाला : अंबाला कैंट की शालीमार बाग कॉलोनी में रहने वाली 33 वर्षीय रोशनी देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रोशनी अपने पति कृष्ण चंद के साथ किराए के मकान में रहती थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

परिजनों के मुताबिक चाय पीने के बाद अचानक रोशनी की तबीयत बिगड़ गई। पति उसे निजी क्लीनिक लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला उस समय तूल पकड़ गया जब ससुराल पक्ष रोशनी का अंतिम संस्कार करने के लिए रामबाग श्मशान घाट पहुंच गया, लेकिन मायके पक्ष को इसकी सूचना नहीं दी गई थी। मृतका के भाई चंदन मिश्रा ने महेश नगर थाना पुलिस को सूचना देकर किसी अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अंतिम संस्कार को रुकवा दिया।

 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है, जहां अब फोरेंसिक विशेषज्ञों की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या सामने आता है और पुलिस जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry