आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था कि अगर उनकी सरकार आएगी तो किसी वर्ग को छोड़ा नहीं जाएगा, सभी को भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में सरकार बनने का प्रसाद दिया जाएगा.
हम सभी ने देखा की सरकार में आते ही बीजेपी ने पूरी दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी का प्रसाद मिडिल क्लास वर्ग को दिया. लगातार झुग्गियों पर बुलडोजर चलाकर झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों को बीजेपी सरकार बनने का प्रसाद दिया जा रहा है,.और अब गर्मियां शुरू होते ही पीपीएसी चार्ज बढाकर दिल्ली सरकार ने एक और प्रसाद जनता को दे दिया है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
