रोहतक में खूनी खेल: क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या; मामूली विवाद ने लिया जानलेवा मोड़

हरियाणा

रोहतक: बनियानी गांव में फाग के दौरान क्रिकेट खेलकर आ रहे युवक की मामूली विवाद के चलते बेरहमी से हत्या कर दी गई जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई शुरु कर दी है।

रोहतक जिले के बनियानी गांव का विक्रम फाग के दिन दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलकर घर आ रहा था रास्ते में खड़ी एक बाइक को हटाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया गया कि आरोपियों ने विक्रम पर तेजधार हथियार, लाठी-डंडे व तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद विक्रम की हालत खराब हो गई और उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया, वहीं इलाज के दौरान देर रात विक्रम ने दम तोड़ दिया। विक्रम की हत्या से पूरे गांव में तनाव का माहौल हो गया जिसके चलते भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

बाइक को हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने की गाली-गलौज

वहीं दूसरी ओर विक्रम के दोस्तों ने कहा कि वह फाग के दिन क्रिकेट खेलने के लिए गए थे तो गली में एक बाइक रास्ते में खड़ी थी जिसे हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी, क्योंकि आरोपियों ने शराब पी हुई थी। आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सभी ने विक्रम पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, विक्रम को अस्पताल लेकर गए लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस अधिकारी प्रतीक अग्रवाल ने कहा कि गांव में शांति का माहौल है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। परिजन शव लेने के लिए भी तैयार हो गए हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। गौरतलब है कि परिजनों का आरोप है कि घायल विक्रम के पैर पड़कर पूरी गली में उसे घसीटा गया है इसलिए साजिश के तहत विक्रम की हत्या की गई है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry