गुड़गांव: एंबियंस मॉल के पास तेज रफ्तार बाइक कैब में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर करीब 50 मीटर दूर तक घिटसता गया जबकि उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर तक घिसटती गई। यह घटना पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक सवार के हेल्मेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रही है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार बाइक दिल्ली से गुड़गांव की तरफ आ रही है। बाइक सवार काफी तेज गति में था और इसी दौरान कैब सवार अपनी कैब को लेफ्ट लेन में ले जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कैब के पिछले हिस्से में टकरा गया और वह जमीन पर गिरते हुए करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता गया। जबकि उसकी बाइक करीब 100 मीटर दूर तक गई। पूरा घटनाक्रम पीछे से आ रहे एक अन्य बाइक राइडर के कैमरे में कैद हो गया जिन्होंने उस घायल की सहायता करते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad