सोनीपत में रूह कंपाने वाली वारदात: खरखौदा में महिला का ईंटों से कुचलकर मर्डर, खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

हरियाणा

सोनीपत: सोनीपत के खरखोदा क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल, सिसाना मार्ग पर सुबह के समय एक महिला का शव मिलने से राहगीरों में डर और दहशत का माहौल बन गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी.

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना: आज सुबह जब कुछ लोग अपने काम के लिए निकल रहे थे, तभी सिसाना मार्ग पर एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया. शव को देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है.

प्राथमिक जांच में हत्या का शक: एसीपी जोगेंद्र शर्मा ने इस बारे में बताया कि, “पुलिस जांच में पता चला है कि महिला की हत्या ईंट मारकर की गई है. मृत महिला कूड़ा बीनने का काम करती थी और अपने परिवार के साथ भट्टे के पास एक कमरे में रहती थी. प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके. साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही है.”

पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का किया दावा: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry