दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार कश्मीरी गेट ISBT के पास स्थित मोनेस्ट्री मार्केट को फुट ओवरब्रिज की सौगात दी. साथ ही वायदा किया कि यहां की लद्दाख बुध विहार कालोनी की तमाम दिक्कतों का समाधान निकाला जाएगा. रेखा गुप्ता ने शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि देश के दूरदराज के इलाकों से आप सभी परिवारजन दिल्ली में रह रहे है, आपने दिल्ली को अपना रहे है और दिल्ली ने आपको अपना लिया है. हम एक परिवार हैं. ये जगह दिल्ली में अपना एक महत्व बनाकर रखता है. लद्दाख से आए परिवार बहुत शांति के साथ वर्षों से अपना जीवनयापन कर रहे है. हर राज्य का पार्टिसिपेशन दिल्ली में है इसीलिए दिल्ली सबकी है.
रेखा गुप्ता नेकहा कि दिल्ली देश का आइना है. यहां हर जगह के लोग हैं. दिल्ली सबकी है. इसपर आप सभी का अधिकार है. इसलिए मुख्यमंत्री आज इस बुध विहार पहुंची है तो आपकी मुख्यमंत्री आई है. जिस शांति का संदेश भगवान बुद्ध ने दिया उसकी आज बहुत जरूरत है, जहां हर तरफ़ इतनी परेशानी है, वहां भारत में सब शांति में है. किसी को नुकसान पहुंचाने के लिए कभी कुछ नहीं किया है.
उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां आतंक का साया है. लोग एक दूसरे पर गोले बाजी कर रहे हैं. भारत में सब शांति से रहते हैं. भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया. कभी बंदूक उठाई तो रक्षा के लिए उठाई.
दिल्ली में हर राज्य के लोगों का बराबर सम्मान
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार आपके साथ खड़ी है. लद्दाख बुध विहार कालोनी में सिर्फ मंदिर ही नहीं जो भी समस्या है सबको ठीक करेंगे. बाहर जो अतिक्रमण है उसको ठीक करेंगे. सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है. दिल्ली में हर राज्य के लोगों का बराबर सम्मान है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी राज्यों का बराबर सम्मान है. सभी के खान-पान, पोशाक और त्योहारों को बढ़ाएगी. दिल्ली को विकसित बनाना है. पिछली सरकार में ये फुट ओवरब्रिज परमिशन के बावजूद नहीं बनाया. शायद उनको आपके अंदर वोट बैंक नहीं दिखता था. उनका कैलकुलेशन वोट बैंक का था. कौन मेरा वोट बैंक है और उसके लिए काम करना है ये केजरीवाल की सोच थी. लेकिन अब सरकार बदल चुकी है. दिल्ली में हर तरफ विकास करना है. चाहे कच्ची कालोनी हो या दूसरे इलाके. ये ब्रिज 3 करोड़ की लागत से बन रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमें खुशी का अनुभव हो रहा है कि वर्षों से जिस मांग को हमारे लद्दाख बुद्ध विहार के लोग कर रहे थे वो पूरा हुआ. फुट ओवरब्रिज की मांग सालों से की जा रही थी. पिछली सरकार से यहां के लोगों ने सैकड़ों बार इसकी मांग की परंतु उस सरकार ने इस छोटे से काम को भी सिरे से नहीं चढ़ाया.
5 महीने में पूरा होगा फुट ओवरब्रिज का काम
उन्होंने कहा कि आज कम समय के हमारी सरकार के कार्यकाल में भी यहां के लोगों की इस मांग को हम पूरा करने जा रहे हैं. बहुत जल्द महज 5 महीने में इस ब्रिज को बनाकर पूरा कर लिया जाएगा. सरकार की इच्छा हो तो कोई भी काम असंभव नहीं होता. इसके लिए जो कठिन अनुमति थी वो हमारी सरकार लेकर आई, बहुत जल्द यहां काम भी शुरू हो जाएगा.
दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि मेरे पास जो 3 विभाग है, उसको लेकर 1 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. ये फुट ओवरब्रिज केवल ब्रिज नहीं है., दिल्ली और लद्दाख की दूरी को कम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री का कहना है कि काम के लिए चुनाव का इंतज़ार नहीं करना है. महज 2 महीने में इस ब्रिज की परमिशन ले ली गई. मैं स्कूल कॉलेज में यही से कपड़े खरीदता था. बहुत पुराना रिश्ता है मोनेस्ट्री मार्केट से, इस फुट ओवरब्रिज 5 महीने में इसका काम पूरा होगा.
बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि हमारी मुख्यमंत्री सारे वादे पूरे करेंगी. 2 साल पहले जब चुनाव लड़ रहा था, उस समय ये मामला सामने आया था. ये स्थान बहुत इंस्पिरेशन है, सबके लिए, ये ब्रिज बनने के बाद लोगो का जीवन आसान हो जाएगा. बहुत जल्द ही हम इसको बहुत विशिष्ट क्षेत्र बनाएंगे. कुछ विषय दिल्ली के पहचान के लिए होते है. लद्दाख भारत का वो कोना है जो भारत को चीन से बचाता है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
