Bhilai Suicide Case: भिलाई आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, कांग्रेसी नेता गिरफ्तार; महिला आरोपी अभी भी फरार।

छत्तीसगढ़

दुर्ग: भिलाई के कोहका स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए मोहन रामटेके आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेसी नेता राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले ने इलाके में काफी चर्चा और राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है.

सुसाइड नोट से हुआ खुलासा

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि 28 मार्च को कोहका निवासी मोहन कुमार रामटेके 42 वर्ष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला था. शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया. सुसाइड नोट में मोहन ने अपनी मौत के लिए राजू पाल और सोनिया गोस्वामी को जिम्मेदार ठहराया.

उधार रकम के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

सीएसपी ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा था कि राजू पाल और सोनिया गोस्वामी से उसने उधार में रुपये लिए थे. रुपये वापस देने को लेकर दोनों आरोपी उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिससे वह तनाव में आ गया था. पुलिस ने इस आधार पर दोनों के खिलाफ स्मृति नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

आरोपी राजू पाल गिरफ्तार, महिला फरार

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर राजू पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, इस मामले की दूसरी आरोपी सोनिया गोस्वामी फिलहाल फरार है. पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry