Social Media Blackmailing Case: सोशल मीडिया पर किशोरी को डराकर ऐंठा 6 तोला सोना; पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 4 को किया गिरफ्तार

हरियाणा

बराड़ा: बराड़ा के गांव सरकपुर में नाबालिग लड़की को धमकाकर उससे घर के सोने के गहने हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने की धमकी देकर नाबालिक लडक़ी से करीब 6 तोले सोना ऐंठने के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल होम (बालसुधार गृह) भेज दिया है।

मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि रिश्तेदार की शादी में जाने के लिए जब उनकी पत्नी ने गहने पहनने के लिए चेक किए तो गहने अलमारी से गायब थे। इस बारे में जब उसने अपनी 16 वर्षीय बेटी से पूछा तो उसने बताया कि बराड़ा के दो लडक़े टयूशन पर आते जाते उसे मिलते थे। इसी दौरान उन्होंने घर का मोबाइल नंबर भी ले लिया  और सोशल मीडिया(instagram) पर उससे बातचीत करने लगे। लड़कों ने कुछ दिन पहले उससे दो लाख रुपए मांगे, जब लडक़ी ने इनकार किया तो आरोपी ने उसे कहा कि वह उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देंगे और यदि पैसे नहीं दिए तो वह उसे व उसके परिवार वालों को मार देंगे। अगर पैसे नहीं हैं तो घर से जेवर लाकर दे दो। उनकी धमकी से बाद नाबालिग बच्ची डर गई और अपने घऱ से 4 सोने की चुडिय़ां, एक गले का किट्टी सैट सोने का, कानों की बालियां सोने की, एक अंगुठी सोने की, मेरी बालियां आरोपियों को दे दी। सारे जेवर करीब 6 तोले के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(5), 351(2) व 3(5) के तहत मुकदमा  दर्ज कर लिया है।

मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिस पर बराड़ा के दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और उन्होंने पूछताछ में कबूला कि अपने दो सहयोगियों की मदद से बराड़ा में ही एक सुनार को बेचा था। पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले वंश उर्फ वीरू निवासी बराड़ा और मूलत: बनारस के निरंजन जो अब बराड़ा में रहता है, उनको गिरफ्तार किया है। दोनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उन्होंने बराड़ा के ही एक सुनार को यह सोने के जेवर बेचे और दो मोबाइल व एक बाइक खरीदी। प्रमोद राणा ने बताया कि जल्द ही इनसे जेवर खरीदने वाले बराड़ा के सुनार को गिरफ्तार किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry