जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़

जशपुर: पीढ़ी मोड़ के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है. घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीढ़ी मोड़ की हैं.

पुल से नीचे गिरी बाइक, 2 की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, रामदयाल मुंडा (55 वर्ष) पिता निवासी कुरमा थाना व जिला गुमला (झारखंड) घायल हैं. वहीं हादसे में जितना मुंडा और बीरेंद्र मुंडा पिता जितना मुंडा, निवासी सिबिल थाना चैनपुर जिला गुमला (झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई.

झारखंड से दशगात्र कार्यक्रम में आए थे जशपुर

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही मोटरसाइकिल (क्रमांक JH07N6848) से ग्राम टिकैतगंज (जशपुर) में आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर रात लगभग 9:30 बजे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीढ़ी मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पुल के नीचे जा गिरी.

रातभर पुल के नीचे पड़े रहे युवक, सुबह राहगीरों ने देखा

सुबह राहगीरों ने जब तीनों को पुल के नीचे पड़ा देखा, तब घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया. वहीं दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी.

जांच में जुटी जशपुर कोतवाली पुलिस

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि पीढ़ी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरने से यह हादसा हुआ है. घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry