लुधियाना: महानगर में घर में अपने परिवार के साथ सो रही एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरोपी बादल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और आरोपी को दबोच लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि घटना 21 मार्च की रात की है। उस वक्त वह अपने पति अरविंद कुमार, बेटे शुभम कुमार, बेटी नंदनी और अपनी तीसरी बेटी (पीड़िता) के साथ घर में सो रही थी। आधी रात के करीब जब पूरा परिवार गहरी नींद में था, तभी यह खौफनाक वारदात अंजाम दी गई। पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को आपबीती सुनाई कि जब वह रात को बाथरूम गई, तो वहां पहले से घात लगाकर बैठे आरोपी बादल ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पीड़िता को डराया-धमकाया और उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं।
बेटी की हालत और उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी बादल के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
