Road Accident News: सुबह की सैर पर निकली महिला की सड़क हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम; वाहन चालक फरार

झारखण्ड

बोकारो: मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे की है. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया. जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

वाहन ने महिला को मारी टक्कर

मॉर्निंग वॉक के दौरान सुबह टहलने निकली महिला को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया. सड़क जाम के कारण हाइवे पर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया.

जाम में शामिल लोगों का कहना है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया. लोगों ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के साथ-साथ मृतक के पति को नौकरी देने की मांग की है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सिंह ने कहा कि सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है. लोग गाड़ी को पकड़ने और मुआवजे की मांग को लेकर सुबह से ही जाम किए हुए हैं. वहीं महिला के परिजन ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. इस दौरान किसी अज्ञात गाड़ी ने धक्का मार दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry