Latehar Court Bomb Threat: लातेहार जिला अदालत को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और डॉग स्क्वाड का सर्च ऑपरेशन; वकीलों और मुवक्किलों में दहशत

झारखण्ड

लातेहार: शरारती तत्व के द्वारा ईमेल के माध्यम से लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. सूचना मिलने के बाद लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम सीटी डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम के साथ कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया. हालांकि कहीं भी किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना नहीं है.

दरअसल किसी अज्ञात शरारती तत्व ने लातेहार कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से दी थी. इस धमकी की सूचना मिलने के बाद लातेहार पुलिस तुरंत अलर्ट मोड में आ गई और डीएसपी संजीव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड की टीम तत्काल कोर्ट परिसर में पहुंचकर मामले की छानबीन आरंभ कर दी. पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने कोर्ट परिसर के सभी भागों में जाकर बारीकी से छानबीन की है. हालांकि कहीं से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलने की सूचना नहीं है.

कोर्ट परिसर की बढ़ाई गई सुरक्षा

ईमेल से मिले धमकी के बाद लातेहार कोर्ट परिसर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है. हालांकि लातेहार पुलिस के द्वारा काफी पहले से कोर्ट परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रखी गई है. लेकिन इस धमकी के बाद अतिरिक्त पुलिस टीम को भी वहां तैनात किया गया है. वहीं कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है.

एसपी ने की पुष्टि

इस संबंध में पूछने पर लातेहार एसपी कुमार गौरव ने धमकी भरे ईमेल मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी अज्ञात शरारती तत्व के द्वारा धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. इसके बाद सुरक्षा की दृष्टिकोण से वहां विशेष सर्च अभियान चलाया गया है. एसपी ने कहा कि कोर्ट परिसर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry