कवर्धा: कबीरधाम जिले के खड़ौदा निवासी हरी राम साहू ने समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के समक्ष अपने शरीर दान की घोषणा की. उन्होंने कवर्धा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई और शोध कार्य के लिए अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हरी राम साहू के इस निर्णय की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह कदम समाज में सेवा, मानवता और जागरूकता का बड़ा संदेश देता है. उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए साहू को बधाई दी और अन्य लोगों से भी ऐसे जनहितकारी कार्यों के लिए आगे आने की अपील की.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%