जींद: जींद जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर जींद के मालखाना में गबन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गिए आरोपियों की पहचान मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद के रुप में हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद के आदेशानुसार उप पुलिस अधीक्षक सदींप सिंह द्वारा थाना सदर जींद के मालखाना में वर्ष 2014 से 2025 के बीच की गई। मालखाना जांच में पाया गया कि थाना में दर्ज 56 अभियोगों में जमा माल-मुकदमा में से लगभग 23 लाख रुपए की नकद धनराशि तथा दो सोने की अंगूठियां अभिलेख अनुसार मालखाना में उपलब्ध नहीं पाई गईं। जिनकी विभागीय जांच में यह तथ्य सामने आया कि उक्त अवधि के दौरान मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद भी थाना सदर जींद के मालखाना मोहर के रूप में तैनात रहे।
प्रारंभिक जांच के आधार पर यह पाया गया कि अपने कार्यकाल के दौरान दोनों आरोपी मुख्य सिपाही जोगेन्द्र सिंह तथा मजीद द्वारा मालखाने में रखी गई उपरोक्त धनराशि एवं दो सोने की अंगूठियों का गबन किया गया। जिस पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को निलम्बित कर जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर जींद में मुकदमा संख्या 330 दिनांक 19.09.2025, धारा 409, 420, 217, 220, 34 भा द स के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की गई। दोषी पाए जाने पर दोनों आरोपियों को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया तथा दिनांक 28.11.2025 को आरोपी मजीद वासी बिठमड़ा, जिला हिसार तथा आरोपी जोगेन्द्र सिंह वासी तालु, जिला भिवानी को मुकदमा में नियमानुसार शामिल तफ्तीश कर पूछताछ की गई।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
