रायपुर। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषीनगर में शनिवार-दरमियानी रात आगजनी की घटना हुई। एक ही रात में तीन दोपहिया वाहन, एक ऑटो रिक्शा और एक मिल्क प्रोडक्ट गोदाम आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस गश्त पर सवाल उठाए और जल्द कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि कोई नशेड़ी या असामाजिक तत्व नहीं, बल्कि एक 10 साल का बच्चा है। फुटेज में बच्चा बाइक से पेट्रोल निकालकर दूसरी गाड़ी की सीट पर उड़ेलता और आग लगाता नजर आया। पूछताछ में स्वीकार किया कि उसे और उसके दोस्तों को वहां खेलने से मना किया गया था और किसी ने उन पर पानी डाल दिया था।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
