पूर्व DGP के बेटे की मौत का SIT करेगी खुलासा, जल्द खुलेंगी नई परतें

पंजाब

 पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत का मामला उलझता जा रहा है। वहीं इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस की SIT द्वारा की जा रही है। यह मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण SIT पूरी सावधानी बरत रही है और ठोस सबूत जुटाने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

वहीं मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि 25 अक्टूबर को उनके मलेरकोटला स्थित निवास पर बेटे के लिए सामूहिक प्रार्थना का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रार्थना के बाद वह SIT के हर सवाल का जवाब देने और जांच में सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि 26 अक्टूबर को पंचकूला स्थित आवास पर पहुंचेंगे और यहां SIT उनके घर की तलाशी ले सकती है। वहीं इस मामले के शिकायतकर्ता का कहना है कि इस केस को CBI को सौंपा जाए। गौरतलब है कि बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी और पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और बहू आरोपी के रूप में नामजद हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry