गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर लौट रहे शख्स की बेरहमी से ह+त्या, फैली सनसनी

पंजाब

लुधियाना: फील्डगंज के निकट प्रेम नगर में कुछ लोगों वीरवार सुबह एक युवक की मारपीट कर  निर्मम हत्या कर दी । आरोप है कि युवक का एक रिश्तेदार इलाके में शराब तस्करी का धंधा करता है, जो कि उसे शराब बेचने के लिए दबाव बनाता था । जबकि युवक सरेआम इंकार कर देता था। इसी बात की रजिंश के चलते ही उन्होंने इस वारदात को अंजामद दिया है।

पता चलते ही इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते थी एसीपी अनिल भनोट, थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी गुरजीत सिंह व अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने मौका मुआयना कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मरने वाले युवक की पहचान सूरज के रूप में की है।  इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर भेजी गई है। मौके पर मौजूद उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनका रिश्तेदार पिछले काफी समय से नशा तस्करी का कारोबार करता है, वह अक्सर  सूरज को इस धंधे में काम करने के लिए मजबूर करता था।

इसी बात को लेकर कई बार उक्त लोगों ने सूरज के साथ मारपीट भी की। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी उक्त लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी कि सूरज शराब बेचता है, जिस पर पुलिस ने उनके घर पर रेड की, लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला तो पुलिस सूरज को छोड़ कर चली गई। इसी बात को लेकर उसने फिर गाली गलौच करना शुरू कर दिया। सूरज सुबह करीब 7 बजे निकट ही गुरूद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए अपनी स्कूटरी पर गया था। जब वापस आया तो उसके मुंह से खून निकल रहा था और दर्द से कराह रहा था । उसने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसे रास्ते में रोक कर किसी हथियार से उस पर वार किया है और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की है। जब उसे अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया तो उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है और मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है ।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *