पंजाब में उमस भरी गर्मी के बीच मौसम को लेकर नई जानकारी, अब होगी बारिश या…

मध्य प्रदेश

पंजाब भर में कहर बरसाने के बाद इस साल का मानसून सीजन खत्म हो रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार एक हफ्ते के भीतर मानसून पूरी तरह से राज्य से लौट जाएगा। अब मानसून विदाई ले रहा है और आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की संभावना नहीं है। लोगों को अब दिन के समय उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है और तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि रात के समय मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

आपको बता दें कि इस साल पंजाब भर में भारी बारिश हुई और हजारों गांव बाढ़ की चपेट में आए। इस बार बारिश बीते 125 वर्षों में 7वीं सबसे ज्यादा बारिश मानी जा रही है। सामान्य तौर पर पंजाब में मानसून के दौरान 418.1 मिलीमीटर बारिश होती है जबकि इस बार 621.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य से 49% अधिक है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry