अमृतसर: स्पा और मसाज सेंटरों का धंधा अमृतसर में फिर से अंदरखाते बदस्तूर चल रहा है। शहर के कई होटलों व प्रमुख बिल्डिंगों में फिर से स्पा व मसाज सैंटरों का जाल फिर से कुकरमुत्तों की भांति फैल चुका है। शहर में मुख्य तौर से ये स्पा सैंटर पॉश इलाकों के बड़े-बड़े होटलों, नामी गिरामी बिलडिगों के अलावा सिविल लाइन क्षेत्रों व रणजीत एवेन्यू सहित अन्य पॉश क्षेत्रों में है। इसके अलावा शहर के कुछ होटलों व मुख्य व्यापारिक स्थलों पर भी ये गंदा धंधा अंदरखाते चलता रहता है।
अमृतसर में जैसे पहले सबसे ज्यादा डिमांड रशियन व थाई लड़कियों की होती थी, वहीं वर्तमान में भी रशियन व थाई लड़कियों की ही डिमांड सुनी जा रही है। पहले इस गंदे धंधे मे रशियन लड़कियों का ही वर्चस्व था, परंतु फिर इनकी जगह थाई लड़कियों ने ले ली थी, क्योंकि दरअसल थाई लड़कियां इस कार्य में काफी प्रोफैशनल भी होती है और इनकी राशि (मेहनताना) भी रशियन लड़कियों के मुकाबले काफी कम होता है।
अगर बात करें राज्य की तो सबसे ज्यादा स्पा सेंटर पंजाब की आर्थिक राजधानी कहलाए जाने वाले शहर लुधियाना, जालंधर व अमृतसर में है। इन तीनों शहरों में इतनी बड़ी संख्या में स्पा व मसाज सैंटर हैं, जो राज्यभर की 80 फीसदी से भी ज्यादा बनते हैं। इसी से सहज तौर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये धंधा दिन-प्रतिदिन कितना फल फूल रहा है। अमृतसर की कमिश्नरेट पुलिस ने हालांकि विगत कुछ समय से काफी स्पा सैंटरों में रैड करके कई खुलासे किए हैं और वहां से देशी व विदेशी लड़कियों को बरामद किया है, परंतु अभी भी अंदरखाते ये धंधा बदस्तूर चल रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
