पंजाब के इन जिलों में आज बारिश का Alert, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

पंजाब

जालंधर : पंजाब के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज से जून का महीना शुरू हो गया है जिसे काफी गर्म माना जाता है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं नौतपा भी 2 जून को खत्म हो जाएगा और इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक लू चलने की संभावना नहीं है। वहीं पहाड़ों के साथ लगते जिलों में आज भी बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, आज पंजाब के 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पंजाब के अन्य हिस्सों में तापमान सामान्य रहेगा जबकि रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, होशियारपुर, फतेहगढ़ साहिब और पठानकोट में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 2 जून यानि नौतपा के आखिरी 14 जिलों में बारिश की संभावना है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry